{"_id":"5bec754bbdec22698966448f","slug":"161542223179-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर के ग्रामीणों ने कोतवाली पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरचंदपुर के ग्रामीणों ने कोतवाली पर किया हंगामा
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर के ग्रामीणों ने कोतवाली पर किया हंगामा
बागपत। हरचंदपुर गांव के जंगल में दो दिन पूर्व मिले खून के मामले में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि खेत में गोवंश का कटान किया गया है। खेत में गोवंश के अवशेष भी पड़े मिले थे। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को हरचंदपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। गांव के सुखपाल और नरेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व सुरेश के खेत में खून पड़ा मिला था। इस मामले में सोमवार को ग्राम प्रधान के पति अय्यूब ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। खेत में कुछ लोगों ने दो गायों को काटा था। मौके से गोवंश के अवशेष भी बरामद हुए थे। बुधवार सुबह गांव में पंचायत आयोजित हुई तो मामला खुलकर सामने आया। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने कई लोगों को गोकशी की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस से मामले की सही जांच कर कार्रवाई की मांग की।
एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि ग्रामीणों ने गोकशी का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा भी कायम है। विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में देशपाल सिंह, सुशील कुमार, बिजेंद्र, महावीर सिंह, राजपाल सिंह, बेदू सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।