फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन वर्षीय बच्चे पर तंत्र क्रिया करने का आरोप

तीन वर्षीय बच्चे पर तंत्र क्रिया करने का आरोप

Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
तीन वर्षीय बच्चे पर तंत्र क्रिया करने का आरोप
बागपत। निवाड़ा गांव में तीन वर्षीय बच्चे पर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाकर परिजनों ने पड़ोसी के घर पहुंचकर हंगामा किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर शांत किया। साथ ही बीमार बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी मोबीन ने बताया कि वह परचून की दुकान करता है। उसका तीन वर्षीय बेटा रहमान सोमवार को पड़ोसी के घर खेल रहा था। बच्चा खेलकर घर आया और सो गया। इसके बाद वह नहीं उठा। बच्चे को बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने पड़ोसी के घर पहुंचकर बच्चे पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। परिजनों ने बीमार बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे अभी तक होश नहीं आया। इस मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चा बीमार है। अंधविश्वास के चलते परिजन पड़ोसी पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला सहित दो को पीटा
बागपत। मोहल्ला ईदगाह में घर के बाहर पशु बांधने के खूंटे को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। जावेद पुत्र हमीद को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बचाव में आई उसके छोटे भाई की गर्भवती पत्नी गुलिस्तान के साथ भी मारपीट की। घायलों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed