फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दादा ने डांट दिया तो घर छोड़कर चले गए बहन भाई

दादा ने डांट दिया तो घर छोड़कर चले गए बहन भाई

Wed, 10 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
दादा ने डांट दिया तो घर छोड़कर चले गए बहन भाई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भैंसवाल गांव जनपद शामली हाल निवासी आजाद नगर गली नंबर चार में रहने वाले बहन और भाई को उनके दादा ने डांट दिया तो वे घर छोड़कर चले गए। कई जगहों पर तलाशने के बाद जब नहीं मिले तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों को सहारनपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

भैंसवाल गांव जनपद शामली निवासी राम कुमार हाल में अपने पौत्र और पौत्री के साथ नगर की आजाद नगर कॉलोनी में गली नंबर चार मेेें रह रहे हैं। कुछ दिन पहले ट्यूशन से घर पर देरी से आने पर राम कुमार ने उन्हें डांट दिया तो वे घर छोड़कर चले गए। इधर-उधर तलाशने के बाद जब वे नहीं मिले तो दादा ने उनकी गुमशुदगी कोतवाली पर दर्ज कराकर अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों बच्चों की तलाश की तो वे सहारनपुर से मंगलवार को पकड़े गए। दोनों बस स्टैंड पर बैठे मिले। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि बहन डिंपल और उसका भाई ललित दादा के डांटने से घर छोड़कर चले गए थे। दोनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed