{"_id":"5b85a8ee42c7924632549fcc","slug":"161535486190-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने मकान में नहीं घुसने दी ऊर्जा निगम की टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने मकान में नहीं घुसने दी ऊर्जा निगम की टीम
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ले में छापेमारी करने गई ऊर्जा निगम की टीम को दबंग लोगों ने मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। इस दौरान लोगों की ऊर्जा निगम की टीम के साथ नोंकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर मौजूद महिलाओं ने चेकिंग कराने से मना कर दिया। नतीजन टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम पठान कोट मोहल्ले में एक बकायादार के मकान में चेकिंग करने पहुंची। टीम जैसे ही मकान के पास पहुंची, घर में मौजूद महिलाओं ने अंदर से मकान की कुंडी बंद कर ली और करीबन आधे घंटे तक टीम को मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। विद्युत निगम की टीम की चेकिंग की सूचना पर वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों की टीम के साथ नोंकझोंक भी हुई। घर में मौजूद महिलाओं ने कहा घर में कोई आदमी मौजूद नहीं है, बिना आदमी के हम बिल्कुल भी चेकिंग नहीं करने देंगे। कॉलोनी में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन फिर भी टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस संबंध में जेई रवि प्रताप ने कहा विद्युत निगम के बकायादारों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा।