{"_id":"5b42647d4f1c1bb2288b55d8","slug":"161531077757-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरोजपुर में छह युवकों ने तीन छात्रों पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौरोजपुर में छह युवकों ने तीन छात्रों पर हमला किया
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौरोजपुर गांव में शनिवार की रात में कोचिंग से लौट रहे तीन छात्रों पर छह युवकों ने तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीनों छात्र गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में छह युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
नौरोजपुर गांव निवासी संदीप पुत्र कृष्णपाल शनिवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त अनुज पुत्र भवी चंद और विक्की पुत्र रोहताश के साथ गांव में कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। जब वे कुंआ चौक के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही खड़े छह युवकों ने उन्हें रोका और तलवार, लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में तीनों छात्र गंभीर घायल हो गए। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल संदीप के पिता कृष्णपाल पुत्र शिव चरण ने कपिल, आकाश, श्रवण, कपिल पुत्र अशोक, कुलदीप उर्फ मेघनाथ, अमित के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई । कृष्णपाल ने बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म के लोग हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया कि छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।