फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पोईस के अक्षय की मौत के केस में आया नया मोड़

पोईस के अक्षय की मौत के केस में आया नया मोड़

Fri, 22 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पोईस के अक्षय की मौत के केस में आया नया मोड़
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पोईस गांव में तीन दिन पूर्व हुई अक्षय की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने गांव के ही पांच युवकों पर बेटे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

पोईस गांव निवासी राजो पत्नी स्वर्गीय जयभगवान वाल्मीकि ने एसपी जयप्रकाश को बताया कि गांव के ही पांच युवक उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते थे। इसका बेटा अक्षय विरोध करता था। 19 जून को दोपहर उक्त पांचों युवकों ने मां और बेटी के साथ मारपीट की । इसमें बेटी को भी गंभीर चोट आई । आरोपी पूरे परिवार को शाम छह बजे तक खत्म करने की धमकी देकर चले गए। वह इनकी शिकायत करने तेड़ा पुलिस चौकी पर पहुंची तो पुलिस ने उसे वहां से टरका दिया। इसी बीच आरोपियों ने घर में घुसकर उसके बेटे अक्षय (19) की हत्या कर दी और शव को घर में ही फांसी पर लटका कर भाग गए। जब वह घर में आई तो पांचों युवक घर से निकल कर भाग रहे थे। शव को पोस्टमार्टम पर भेजने के लिए पुलिस ने एक कागज पर उसके हस्ताक्षर भी कराए। उस हस्ताक्षर के आधार पर पुलिस कहने लगी कि तुमने यह लिखकर दिया है कि मेरा बेटा स्वयं फांसी लगाकर मर गया है। जबकि उसे कागज में क्या लिखा हुआ है, इसके बारे में नहीं पता है। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। आरोपी युवक उसे बार-बार मारने की धमकी दे रहे हैं। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एसपी जयप्रकाश ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। एसपी ने बताया कि मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या आया है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed