फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)। ढ़ोढ़रा गांव मेें मार्च माह मेें दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले को हत्या के मामले मेें तरमीम कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

26 मार्च को पारुल पुत्र सुरेंद्र गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गया था। तभी वहां पर मौजूद शहजाद पुत्र फत्तिया से उसकी कहासुनी हो गयी। देखते-देखते एक पक्ष ने पारुल पक्ष पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना पर दूसरा पक्ष भी सामने आ गया और जमकर पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो दोनों पक्ष भाग खडे़ हुए। घायलों में एक पक्ष से प्रवेश पुत्र रामकुमार, प्रिंस पुत्र योगेंद्र, पारुल पुत्र सुरेंद्र, राम कुमार पुत्र प्रेमराज, तिरसला पत्नी ओमप्रकाश शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से घायलों में दिलशाद पुत्र फतिया, नौशाद, फरजाना, रुकसाना शामिल है। दिलशाद की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर किया ।
विज्ञापन

तनावपूर्ण स्थिति को देखकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। एक पक्ष की ओर से पारुल ने छह सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी और दूसरे पक्ष से फतिया ने नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मंगलवार की तड़के दिल्ली में इलाज चल रहे दिलशाद पुत्र फतिया ने दम तोड़ दिया। मामले की कार्रवाई को लेकर मृतक के परिजनों ने बागपत मेें हाइवे अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने फत्तिया की रिपोर्ट पर यह मामला हत्या की धारा मेें तरमीम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में राम कुमार डीलर, दुकानदार पारुल और प्रवेश निवासी ढ़ोढ़रा को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा और गांव मेें पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed