{"_id":"5afb3a0b4f1c1bda408b5a79","slug":"161526413835-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन को लूटा, घेराबंदी पर बाइक छोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन को लूटा, घेराबंदी पर बाइक छोड़ भागे बदमाश
Updated Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। रंछाड़-मांगरौली मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचों से डराकर बाइक सवार भाई-बहन से बाइक, नगदी, आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार होने लगे, लेकिन इस बीच ट्रैक्टर सवार किसान पहुंच गए। पीड़ितों ने शोर मचा दिया। किसानों ने हिम्मत कर बदमाशों को ललकारा। खुद को घिरा देखकर बदमाश अपनी और लूट की पीड़ितों की बाइक छोड़कर जंगल में कूदकर भाग गए। पुलिस और ग्रामीण कांबिंग में जुटे हैं।
शामली जिले के कुड़ाना गांव निवासी रोहित उर्फ कल्लू पुत्र रविंद्र मंगलवार को अपनी बहन पारूल को बाइक पर लेकर उसकी ससुराल रंछाड़ छोड़ने के लिए आ रहा था। मांगरौली-रंछाड़ मार्ग पर रहतना के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को रोक लिया। बदमाशों ने मोबाइल, नगदी, कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र और बाइक लूट ली। वारदात के बाद बदमाश फरार होने लगे। इसी बीच ट्रैक्टर सवार कुछ किसान आते दिखाई दिए। इस पर पीड़ितों ने हिम्मत कर शोर मचा दिया। किसानों ने हिम्मत कर बदमाशों को ललकारा। एक तरफ ट्रैक्टर सवार किसान और दूसरी तरफ पीड़ितों के बीच खुद को घिरा देखकर बदमाश अपनी और पीड़ितों की बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकले। यूपी डायल 100, दोघट और बिनौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के गांव के सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने जंगल की घेराबंदी की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा।