{"_id":"5af73dfd4f1c1bd5408b4d67","slug":"161526152701-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली कुतों के हमले से हिरन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली कुतों के हमले से हिरन घायल
Updated Sun, 13 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
कैडवा गांव में जंगली कुत्तों ने हिरन पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और घायल हिरन को साथ ले गई।
शनिवार को कैडवा गांव के जंगल में जंगली कुत्तों ने हिरन पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने हिरन को नोंच डाला। घायल हिरन जान बचाकर गांव में घुसा तो गांव में जंगली कुत्ते हिरन के पीछे दौड़ लिए। हिरन सुखवीर शर्मा के घेर में जा छिप गया। कुत्तों ने घेर में भी हिरन पर हमला किया। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर हिरन को बचाया। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी । आरोप है कि टीम दो घंटे बाद गांव में पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। वन विभाग की टीम घायल हिरन को अपने साथ ले गई है। उनका उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्र में जंगली कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। कुत्ते आए दिन हिरन का शिकार कर रहे हैं। जंगली कुत्तों से बच्चों की जान भी खतरे में हैं।