{"_id":"5af354af4f1c1b3b0b8b901b","slug":"161525896367-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के पिता और भाइयों पर भी केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के पिता और भाइयों पर भी केस दर्ज
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कस्बे के एक मोहल्ले में किशोरी के घर में चिट्ठी फेंकने एवं परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस ने गतिविधियों पर नजर रखने एवं चिट्ठी डालने वाले युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने किशोरी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाया दिया है। बुधवार को सीओ रमाला ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए।
छपरौली कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके घर में कई दिन से चिट्ठियां डाली जा रही हैं। किशोरी के परिजन सोमवार को मोहल्ले के ही युवक विपिन से चिट्ठी डालने वाले युवक के बारे में जानकारी लेने गए , तो उनकी कहासुनी हो गई । आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे सहित कई युवकों ने किशोरी के परिवार पर हमला बोला। इसमें दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। मामला थाने में पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया। मंगलवार को एसपी के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे अक्षय खोखर, विपिन सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बुधवार को दूसरे पक्ष के आशीष पुत्र साहब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के पिता नरेश पुत्र श्याम लाल, नरेश के दो बेटों और राजीव शर्मा पुत्र घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। बुधवार को सीओ रमाला आरपी सिंह ने किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर के घर के बाहर चिट्ठी डालने वाले युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। किशोरी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया गया है। किशोरी के घर पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश: संजय खोखर
छपरौली। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा पूरे प्रकरण से उनका और उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। उनके बेटे को जबरन इस मामले में घसीटा जा रहा है, ताकि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब हो।