फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूर्व प्रधान के मकान पर फायरिंग

पूर्व प्रधान के मकान पर फायरिंग

Tue, 08 May 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के मकान पर फायरिंग
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती गांव में पूर्व प्रधान किरत पाल के मकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। पूर्व प्रधान ने कमरे में घुसकर जान बचाई। बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पूर्व प्रधान का परिवार भयभीत है।
हिम्मतपुर सूजती निवासी पूर्व प्रधान किरत पाल रविवार की रात में अपने भतीजे की दुकान पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। 12 बजे के लगभग मैच खत्म होने के बाद पूर्व प्रधान अपने घर पर आ गए और चारपाई पर कपड़े बिछाने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश आए और तमंचे से पूर्व प्रधान को निशाना बनाकर गोलियां चला दी। पूर्व प्रधान ने कमरे में अंदर घुसकर जान बचाई। गोली किवाड़ से निकलती हुई दीवार में जाकर लगी। इसके बाद बदमाशों ने कई गालियां चलाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पहले प्रधान के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना दोघट पुलिस को दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पूर्व प्रधान किरत पाल ने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। हमलावर के बारे में वह कुछ नहीं जानता। पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस सोमवार को भी नहीं पहुंची। इस घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है। इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है और न ही किसी ने थाने पर तहरीर दी। कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले टीकरी बाईपास पर की फायरिंग
दोघट। हिम्मतपुर सूजती में पूर्व प्रधान किरत पाल के मकान पर फायरिंग करने से पहले ग्रामीणों ने टीकरी बाईपास पर गोलियां चलने की आवाज सुनी । ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश पूर्व प्रधान की हत्या करने के इरादे से आए थे। उन्हें पता था कि पूर्व प्रधान मैच देखकर अपने घर जाएगा, लेकिन बदमाश थोड़ा देरी से पहुंचे। तब तक पूर्व प्रधान अपने घर पहुंच गया था। यदि पूर्व प्रधान थोड़ी सी भी देर घर जाने में कर देता तो बदमाश उसकी हत्या कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed