{"_id":"5ad653cc4f1c1b57098b52ca","slug":"161523995596-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक सहित लाइनमैन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक सहित लाइनमैन गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के हलालपुर मोड़ पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेजा।
सोमवार को हलालपुर मंदिर के पास छपरौली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें बड़ौत की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। युवक ने पुलिस को बताया विद्युत निगम में कार्यरत प्राइवेट कंपनी में लाइनमैन का काम करता है। जांच करने पर पता चला बाइक चोरी की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जानकारी दी युवक पहले भी चोरी की बाइक बेच चुका है। इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार सिंह ने बताया युवक कूड़ी गांव निवासी अनिल पुत्र प्रेम चंद है।