{"_id":"5ac7ce7f4f1c1bd5618b5ee9","slug":"161523043967-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को छत से धक्का दिया, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को छत से धक्का दिया, घायल
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात में छत पर सो रही महिला के साथ एक पड़ोसी एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को छत से नीचे धक्का दे दिया। इससे महिला गंभीर घायल हो गई। आरोपी मौके से भाग गया। घायल महिला को बड़ौत निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया। इस संबंध में घायल के पति ने युवक के खिलाफ तहरीर दी ।
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात में महिला मकान की छत पर बच्चों के साथ सो रही थी। रात में करीब 12 बजे पड़ोसी एक युवक सीढ़ी लगाकर मकान की छत पर चढ़ गया और महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला की नींद टूट गई। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई। ग्रामीण शोर मचाते हुए उधर दौड़े तो युवक महिला को छत से धक्का देकर भाग गया। मकान की छत से नीचे गिरकर महिला गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से महिला को मेरठ रेफर किया। वहीं से महिला को दिल्ली रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी होने की पुष्टि की है। इस संबंध में महिला के पति ने बिनौली थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।