फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेन स्नेचर को महिला ने पकड़कर धुनाई, पुलिस को सौंपा

चेन स्नेचर को महिला ने पकड़कर धुनाई, पुलिस को सौंपा

Sat, 10 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचर को महिला ने पकड़कर धुनाई, पुलिस को सौंपा
महिला ने चेन स्नेचर को पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

बागपत। साप्ताहिक पैठ में चेन झपटने पर महिला ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई। उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक दूसरे समुदाय का होने के कारण कुछ देर के लिए तनाव बन गया। कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।

पुराना कस्बा निवासी पूनम पत्नी भारत चौहान अपनी बहन अन्नू के साथ साप्ताहिक पैठ में सामान की खरीददारी करने के लिए पहुंची थी। उसी दौरान एक युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा। उसका सोने का लॉकेट वहीं गिर गया। महिला ने तुरंत युवक को पकड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। पता चलने पर अन्य लोगों ने भी आरोपी को पीटा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उधर हिंदू संगठन के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। युवक पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। दूसरे समाज के लोग भी कोतवाली पहुंच गए थे। इसको लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हंगामा बढ़ता देख कोतवाली पुलिस ने सभी को समझाकर घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed