{"_id":"5a32cc134f1c1bc1678c19b1","slug":"161513278483-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललियाना में मोबाइल टॉवर और बाखरपुर में मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ललियाना में मोबाइल टॉवर और बाखरपुर में मकान में चोरी
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर/बागपत। ललियाना गांव के मोबाइल टावर से 24 बैट्री और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इसके अलावा बाखरपुर गांव में एक मकान से हजारों की नगदी और सामान चोरी किया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
ललियाना गांव के मोबाइल टावर का चोरों ने बुधवार की रात में ताला तोड़कर 24 बैट्री और अन्य सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह इसका पता चला। तलाश करने के बाद भी चोरी हुए सामान का कहीं पता नहीं चला। घटना की चांदीनगर थाना पुलिस से शिकायत की गई है।
इसके अलावा बाखरपुर गांव के युवक विवेक के मकान का चोरों ने ताला तोड़कर चार हजार रुपये नगद और अन्य सामान चोरी कर लिया। पता चलने पर सामान को आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके अलावा रटौल गांव की सहकारी समिति के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, इनवर्टर, बैट्री और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में रटौल थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।