{"_id":"5a2300af4f1c1b60678bee83","slug":"161512243375-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक पर हमला करने पर पांच लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित युवक पर हमला करने पर पांच लोगों पर मुकदमा
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। निकाय चुनाव में वोट डालने को लेकर दलित युवक के साथ मारपीट की । इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
कस्बे के युवक मिथुन उर्फ नीरज ने पुलिस को बताया कि वोट डालने को लेकर 29 नवंबर को कस्बे के ही लोगों से मतदान केंद्र पर विवाद हो गया । बाद में आरोपियों ने घर पर आकर उसके साथ गाली-गलौज कर हमला कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी । इससे उनका परिवार भयभीत है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसकी तहरीर पर थाने में आरोपी रवि, राजीव, जितेंद्र, अजीत समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।