फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पॉलीटेक्निक का छात्र पकड़ा गया शराब तस्करी करता

पॉलीटेक्निक का छात्र पकड़ा गया शराब तस्करी करता

Sun, 05 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक का छात्र पकड़ा गया शराब तस्करी करता
बागपत। हरियाणा से स्विफ्ट डिजायर कार में शराब लेकर आ रहे एक युवक को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी युवक ने बताया कि वह गुड़गांव के एक संस्थान से पॉलीटेक्निक कर रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा से शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को शाम के समय स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी। चेकिंग के दौरान निवाड़ा चौकी पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने में उसमें शराब लदी हुई मिली। पुलिस ने उसके साथ एक युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी युवक ने बताया कि वह रोहतक का रहने वाला है। फिलहाल गुड़गांव के एक संस्थान से पॉलीटेक्निक कर रहा है। वह रुपये के लालच में शराब की कार लेकर आया । उसको यह गाड़ी सोनीपत के खरखौदा में दी और कहा बागपत के राष्ट्र् वंदना चौक तक ले जानी है। उधर पुलिस आशंका जता रही है कि यह शराब निकाय चुनाव के लिए लाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन

वहीं छपरौली पुलिस ने शराब तस्करी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। जो पवन निवासी भौरा कलां मुजफ्फरनगर का है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed