{"_id":"59cc06894f1c1bca538b4b4c","slug":"161506543241-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से कॉल कर मांगी गई थी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा से कॉल कर मांगी गई थी रंगदारी
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से फोन पर मांगी गई रंगदारी के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। सर्विलांस से पता चला है कि उनके पास फोन ग्रेटर नोएडा से किया है। जिस फोन से कॉल हुई है वह आईडी फर्जी है या असली, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की टीम नोएडा पहुंच गई है। माना जा रहा है कि फर्जी आईडी से फोन किया गया है। हालांकि पुलिस अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है। सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें पूर्व विधायक और उनके भाई से झांसी जेल में बंद अपराधी मुन्ना बजरंगी के नाम से आठ और 22 सितंबर को रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन