फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   थानों में पहुंचे कप्तान, सड़कों पर उतरी पुलिस

थानों में पहुंचे कप्तान, सड़कों पर उतरी पुलिस

Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
थानों में पहुंचे कप्तान, सड़कों पर उतरी पुलिस
बागपत। प्रभारी एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के पदभार संभालते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस वाले सड़कों पर दौड़ते नजर आए। दिनभर चेकिंग अभियान चलाया । वहीं, एसपी ने बड़ौत और रमाला थाने का निरीक्षण किया। साफ-सफाई से लेकर अपराधियों की लिस्ट तक देखी। कमियां मिलने पर पुलिस वालों को फटकार लगाई और रिकार्ड पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी अजयपाल शर्मा के शुक्रवार की रात में बागपत का एसपी पद का प्रभार संभालते ही पुलिस वाले हरकत में आ गए। उन्होंने रात में ही पुलिस अफसरों के पेंच कस दिए । उसका असर शनिवार को दिखाई दिया। पुलिस वाले सड़कों पर दौड़ते नजर आए। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। दर्जनों वाहनों के चालान किए । वाहन चालकों को हिदायत दी नियमं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शाम को एसपी ने बड़ौत और रमाला थाने का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, रिकार्ड और अपराधियों की लिस्ट तक देखी। दस्तावेज पूरे न मिलने पर फटकार लगाई। जल्द ही इनको पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बागपत के राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया और वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन


त्योहार शांतिपूर्ण कराना प्राथमिकता
बागपत। एसपी ने कहा त्योहारों को शांतिपूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed