{"_id":"599f2de14f1c1b157f8b4652","slug":"161503604193-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली पुलिस ने दबोचे दो बाइक लूटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनौली पुलिस ने दबोचे दो बाइक लूटेरे
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
पुलिस ने बुधवार की रात्रि में गल्हैता तिराहे से दो बाइक लुटेरों को घेरकर दबोच लिया। गिरफ्तार लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी एक बाइक और दो बाइक के कटे पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट मेें पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
पकडे़ गए बाइक लुटेरे टीटू पुत्र भगवानदास और दीपक पुत्र रतन सिंह निवासी बहरामपुर मेरठ हैं। दोनों पल्सर बाइक पर सवार होकर बुधवार की रात्रि में ग्लैहता गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ दूसरी बाइक पर इनके दो साथी भी साथ थे। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय पुलिस फोर्स के साथ गल्हैता मार्ग पर पहुंचे और बाइक सवार युवकों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने पल्सर बाइक पर सवार टीटू और दीपक को दबोच लिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार उनके दो साथी भागने में सफल रहे।
पुलिस ने टीटू के पास 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार दोनों युवक शातिर लुटेरे हैं। उन्होंने बताया तीन दिन पहले ओमवीर निवासी धनौरा सिल्वरनगर और दीपक निवासी एलम से बाइक लूटना स्वीकारा है। उन्होंने उक्त को तौसीफ मिस्त्री निवासी सिवाल खास के यहां कटवा देने की बात कबूल की है। उनकी निशानदेही पर सिवाल खास से एक बाइक और दो बाइकों के कटे पार्ट्स बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार लुटेरों ने अपने फरार साथी सोनू पुत्र कर्म सिंह और कालीचरण पुत्र जयभगवान निवासी बहरामपुर मेरठ बताया है। थानाध्यक्ष ने कहा फरार दोनों वाहन चोरों और मिस्त्री को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।