{"_id":"596674cc4f1c1b4e088b457d","slug":"161499886796-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर खट्टा के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकुर खट्टा के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे के स्वीट्स व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने छपरौली के अंकुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उधारी के पैसे मांगने पर युवक ने दुकानदार को रंगदारी मांगने की अंकुर खट्टा के नाम से धमकी दी थी। पुलिस ने अंकुर खट्टा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
छपरौली निवासी व्यापारी सतीश उर्फ पप्पू गुप्ता की कस्बे में ही गुप्ता स्वीट्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर शनिवार और रविवार की शाम अलग-अलग दो बच्चे कर्मचारियों को चिट्टी देकर गए थे। खत के माध्यम से उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी । रकम की मांग करने वालों ने खुद को राहुल खट्टा गैंग का बताया था। इसमें अंकुर खट्टा नाम लिखा है। खत के अनुसार 10 जुलाई तक कस्बा में यमुना के पास स्थित शिव मंदिर में रकम पहुंचने को कहा था, धमकी दी थी यदि ऐसा नहीं किया तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकतें में आ गई। पुलिस ने सतीश के बेटे अंकित की तहरीर पर आरोपी अंकुश निवासी खट्टा प्रह्लादपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया जांच में छपरौली के अंकुर का नाम आया। अंकुर दुकान से मिठाई और समोसा आदि सामान खाता था। दुकानदार का अंकुर पर करीब 150 रुपये उधार हो गया था। कुछ दिन पहले दुकानदार ने युवक से पैसे मांगे तो युवक ने दुकानदार को भुगत लेने की धमकी दी। इसी लाइन पर पुलिस ने काम किया और सच सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को बुधवार को हिरासत में लिया। अंकुर ने पूछताछ में रंगदारी मांगना स्वीकार किया है।