फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस को चकमा देकर भागा 25 हजार का इनामी योगेश भाटी

पुलिस को चकमा देकर भागा 25 हजार का इनामी योगेश भाटी

Sun, 30 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर भागा 25 हजार का इनामी योगेश भाटी
बागपत/चांदीनगर। खेकड़ा थाना क्षेत्र के घिटौरा गांव में दिन दहाड़े बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से 10 राउंड गोलियां चली। पुलिस को चकमा देकर 25 हजार का इनामी योगेश भाटी अपने साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस के अनुसार अनिल दुजाना गिरोह का सक्रिय सदस्य है योगेश। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना स्थल से दो पिस्टल और बाइक बरामद हुई। पुलिस मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा को सूचना मिली की कि घिटौरा गांव में ओमकार के घर में अनिल दुजाना गिरोह के बदमाश छिपे हैं। उन्होंने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर मकान को घेर लिया। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से 10 राउंड गोलियां चलीं। गांव में दिन दहाड़े गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि अनिल दुजाना गिरोह का सक्रिय सदस्य योगेश भाटी निवासी नोएडा अपने बहनोई ओमकार के घर में साथियों के साथ छिपा हुआ था। नोएडा से उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। नोएडा में उसके खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमले, गैंगस्टर के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। योगेश भाटी का बहनोई ओमकार भी फरार हो गया। पुलिस को घटना स्थल पर दो पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने 25 हजार के ईनामी योगेश भाटी, उसके बहनोई ओमकार, बहन व तीन-चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को भगाने में कुछ ग्रामीणों ने मदद की है। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर से ग्रामीणों में दहशत फैली
बागपत। घिटौरा गांव में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अधिकांश ग्रामीण घरों में घुस गए। पुलिस और बदमाशों की लाइव मुठभेड़ को देखने के लिए मकानों की छतों पर भीड़ लग गई। पुलिस ने कई बार ग्रामीणों को अंदर घरों में जाने के लिए कहा। मकानों की छतों पर भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले।


आधी अधूरी तैयारी के साथ गई पुलिस
बागपत। खेकड़ा पुलिस आधी अधूरी तैयारी के साथ बदमाशों को पकडने घिटौरा गांव में गई। पुलिस को अंदेशा नहीं था कि बदमाश उन पर गोलियां भी चला सकते है। पुलिस ने जैसे की मकान का दरवाजा खुलवाया तो बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed