फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन

Sun, 30 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। मुजफ्फरनगर से अपनी ससुराल बड़ौत में आये एक युवक की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोनू पुत्र राजवीर मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसकी शादी 2009 में पूजा पुत्री राजू निवासी बड़ौत के साथ हुई थी। पति-पत्नी में विवाद के चलते पूजा अपने पिता के पास ही रह रही थी। उसके 8 साल की बच्ची टिवंकल, पांच साल की बेटी तान्या, सात साल का बेटा युवी भी है। 27 नवंबर 2018 को वह अपनी ससुराल में आया था। वह गायब हो गया था। अगले रोज उसका शव बड़ौली रोड पर पूजा के कुटंबी परिवार के लोगों के यहां मिला था। जिन्होंने कहा था कि उसकी एक्सीडेंट में मौत हो गई है। उन्होंने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कराने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि मोनू की हत्या कर दी गई है और उसकी पत्नी पूजा भी गायब है। इस पर न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किये। जिस पर बड़ौत कोतवाली में राजू, विनोद, मीनू, विक्की उर्फ छोटू, ललित शर्मा को नामजद कराते हुए मामला दर्ज कराया। लेकिन आज तक इस मामले में पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed