फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरपुड़ा की प्रधान के बेटे से मांगी दस लाख की रंगदारी

निरपुड़ा की प्रधान के बेटे से मांगी दस लाख की रंगदारी

Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा की प्रधान के बेटे से मांगी दस लाख की रंगदारी
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी के पुत्र निश्चय राणा से मोबाइल पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने रंगदारी नहीं देने पर दोनों भाइयों की हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी निश्चय राणा ने बताया कि उसका मां मुनेश देवी वर्तमान में ग्राम प्रधान है। उसके पिता ब्रजपाल की 29 सितंबर 2012 में गोली मारकर हत्या की। इस मुकदमे में वह गवाह है। 23 जून को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी अपने पिता की हत्या के मुकदमे में समझौता नहीं किया। अब तुम्हें भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। यदि अपनी और अपने भाई निवेश की जान प्यारी है तो उनके पास 28 जून से पहले दस लाख रुपये भिजवा दो। इसके बाद कॉल करने वाले ने उसकी दो हिस्ट्रीशीटरों से भी बात कराई। उन्होंने भी दस लाख रुपये नहीं भिजवाने पर दोनों भाइयों को मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद ग्राम प्रधान का परिवार भयभीत है। पीड़ित ने अज्ञात में तहरीर दी। इस संबंध में एसओ रमेश सिंह सिधू ने बताया कि ग्राम प्रधान के बेटे ने रंगदारी मांगने और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दे दी। जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई है, उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed