फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेल से आरोपी दे रहे हत्या के गवाह को धमकी

जेल से आरोपी दे रहे हत्या के गवाह को धमकी

Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
जेल से आरोपी दे रहे हत्या के गवाह को धमकी
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के दाहा गांव में एक साल पहले हुई युवक की हत्या में जेल में बंद आरोपियों पर गवाह को धमकी देने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

दाहा गांव निवासी मित्तल पुत्र शरीफ ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि 25 मई 2018 को पांच लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया था। जिसमें उसके भाई पप्पन की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी युसूफ, कासिम, राशिद, हासिम, इरशाद को गिरफ्तार किया । पांचों आरोपी जिला कारागार में बंद है। वह इस मुकदमे में गवाह है। आरोप है कि पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। जेल से आरोपी फोन पर मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के रिश्तेदार भी कई बार धमकी दे चुके हैं। पीड़ित परिवार भयभीत है। 10 जून को न्यायालय में गवाही देने जा रहा था, लेकिन आरोपियों ने पुसार के पास तमंचे से फायरिंग कर उसे कोर्ट में जान से रोका। इस कारण वह कोर्ट नहीं पहुंच पाया । उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed