फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पिलाना के अमित की मौत की जांच करेंगे एक्सपर्ट

पिलाना के अमित की मौत की जांच करेंगे एक्सपर्ट

Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
पिलाना के अमित की मौत की जांच करेंगे एक्सपर्ट
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव में युवक की मौत में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या दर्शाया है। पुलिस हत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। अब पुलिस एक्सपर्ट से सलाह लेगी। अफसरों का दावा है कि हत्या का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन

पिलाना गांव निवासी अमित (28) पुत्र सुरेश की मंगलवार की रात में रस्सी से फांसी लगाकर हत्या की। उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के मामा ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग दर्शाया है। जबकि पुलिस हत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि युवक की रस्सी से फांसी लगाकर हत्या की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग दर्शाया गया है। जिस कमरे में उसका शव मिला, उसमें कहीं पर भी लटकने का कोई कुंडा तक नहीं है। शव भी चारपाई पर पड़ा मिला । मृतक के गले पर जिस तरह का निशान मिला है, वह हैंगिंग का नहीं हो सकता। उसकी हत्या की। एक्सपर्ट को बुलाकर सलाह ली जाएगी। मृतक के फोटो को दिखाया जाएगा। हत्या में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस हत्या के बिंदु पर ही जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed