फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले में चार हत्याओं की गूंज लखनऊ तक पहुंची

जिले में चार हत्याओं की गूंज लखनऊ तक पहुंची

Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
जिले में चार हत्याओं की गूंज लखनऊ तक पहुंची
बागपत। जिले में एक दिन में हुई चार हत्याओं की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। एडीजी ने पुलिस अफसरों ने घटनाओं की जानकारी ली और जल्द से जल्द घटनाओं को खोलने के निर्देश दिए है। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पार्ई।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ौत में बिनौली रोड पुलिस चौकी के पास कैमिकल फैक्ट्री मालिक अक्षय सोलंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चांदीनगर के पांची गांव में किसान अमित त्यागी को गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया था। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव में अमित की रस्सी से फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में महिला सुमन को घरेलू हिंसा के चलते जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला था। 24 घंटे में हुई चार हत्याओं की वारदात से जनपद दहल गया था। पुलिस चारों घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई। आरोपी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। इन हत्याओं की गूंज लखनऊ तक पहुंची। एडीजी प्रशांत कुमार ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह से घटनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि चारों घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
विज्ञापन


हत्यारोपी सदाशिव गौड़ पहले से ही रखता था तमंचा
बागपत। पुलिस ने बताया कि बड़ौत में केमिकल फैक्टरी मालिक अक्षय सोलंकी की हत्या में नामजद कराया गया सदाशिव गौड़ पहले से ही तमंचा रखता था। वह बड़ौत कस्बे में शराब के ठेके के पास कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता था। मृतक के भाई को उसने कई बार तमंचा भी दिखाया था। बड़ौत में केमिकल फैक्टरी मालिक को तीन गोलियां मारी और सभी गोली पार निकल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गोलियों के तीन निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांची में घटना के बाद से ग्रामीणों में फैली दहशत
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव में किसान अमित त्यागी की हत्या के बाद ग्रामीणों में भी दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी मार्ग पर तीन लोगों की हत्याएं हो चुकी है। जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। जिस तरह से किसान की गला रेत कर हत्या की गई है, इसी तरह से तीनों लोगों की हत्याएं हुई थी। गांव में फिर से हत्याओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed