फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमरोहा का किशोर पहुंचा खेकड़ा कोतवाली

अमरोहा का किशोर पहुंचा खेकड़ा कोतवाली

Fri, 28 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा का किशोर पहुंचा खेकड़ा कोतवाली
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

अमरोहा के ग्राम उमरपुर निवासी बारह वर्षीय किशोर रितिक पुत्र नरेश कुमार भटक कर ट्रेन से खेकड़ा शहर में पहुंच गया। खेकड़ा शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर किशोर को रोते देख शहर के लोग उसे कोतवाली में ले आए। कोतवाली में पुलिस कर्मियों द्वारा की पूछताछ में किशोर ने बताया कि बुधवार को उसकी बहन ने उसकी अत्यधिक पिटाई कर दी। बहन की पिटाई से क्षुब्ध होकर वह घर छोड़कर निकल आया। पहले वह अमरोहा से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली पहुंचा। इसके बाद दिल्ली से वह शामली जाने वाली ट्रेन में सवार होकर खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरा गया। पुलिस कर्मियों ने उससे घर का फोन नंबर पूछकर उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर शाम के समय किशोर के परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। इसके बाद कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने किशोर के परिजनों को हिदायत देकर किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वह उसे लेकर उमरपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed