फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांगनौली में जहरीला पदार्थ खिलाकर महिला को मार डाला

गांगनौली में जहरीला पदार्थ खिलाकर महिला को मार डाला

Thu, 27 Jun 2019 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
गांगनौली में जहरीला पदार्थ खिलाकर महिला को मार डाला
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में घरेलू हिंसा के चलते ससुरालियों ने महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। उसकी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। मृतक के भाई ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शामली के तलवा माजरा गांव निवासी धारा सिंह की बेटी सुमन की शादी वर्ष 1995 में गांगनौली गांव निवासी जयवीर के साथ हुई । भाई धर्मेंद्र ने बताया कि कई साल से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। पति ने कई बार मारपीट कर घर से भी निकाला। घरेलू हिंसा के चलते मंगलवार की देर शाम विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ के कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने सास , ननद और के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के शव का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आरोपी गांव से फरार हैं। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ खिलाफ हत्या की है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


भाई को फोन पर दी थी घटना की जानकारी
दोघट। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार को बहन ने उसके पास फोन करके बताया था कि ससुराल वालों ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। उसके बाद उसकी बहन के फोन का स्विच बंद आता रहा। मायके वाले गांगनौली पहुंचे, लेकिन घर पर ताला लटका मिला। जब तक वे मेरठ पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed