फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चिरचिटा में लापता किसान के घर के सामने बीस राउंड फायरिंग

चिरचिटा में लापता किसान के घर के सामने बीस राउंड फायरिंग

Tue, 25 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
चिरचिटा में लापता किसान के घर के सामने बीस राउंड फायरिंग
अमीनगर सराय (बागपत)। थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव चिरचिटा से लापता किसान के घर के सामने कार सवार बदमाशों ने सोमवार की रात में करीब बीस राउंड फायरिंग की। इनमें से कई गोलियां किसान के दरवाजे में भी लगी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन देर रात तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े ।
विज्ञापन

चिरचिटा गांव का किसान ओम सिंह का बेटा कृष्ण (28) विगत एक सप्ताह से लापता है। परिजनों ने उसे इधर उधर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर सुराग नहीं लगा। पुलिस को भी मामले की जानकारी कई दिन पहले दी गई थी। पीड़ित परिवार ने दी तहरीर में कई लोगों पर शक जताया । कार सवार कुछ युवक ओम सिंह के घर के सामने सोमवार की रात में करीब नौ बजे पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर कई लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच कई गोलियां किसान के दरवाजे में भी लगी। करीब बीस मिनट तक फायरिंग होती रही। इससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर रहे थे। पीड़ितों ने किसी तरह 10 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। इस वारदात के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी। यही नहीं बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed