Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   DRI seizes amphetamine worth ₹2.40 crore at Sonkatch toll plaza

भोपाल: सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई ने पकड़ी 2.40 करोड़ की एम्फेटामाइन, लैपटॉप बैग के गुप्त खाने में छिपाई थी

Tue, 17 Nov 2026 10:39 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 10:39 PM IST
सार

डीआरआई की भोपाल यूनिट ने देवास के सोनकच्छ टोल प्लाजा पर बस यात्री से 3.016 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त की, जिसकी कीमत करीब 2.40 करोड़ रुपये है। आरोपी ने ड्रग्स लैपटॉप बैग में छिपाई थी। नौ दिन में बस और ट्रेन से करोड़ों की ड्रग्स बरामद होने से तस्करी नेटवर्क पर सवाल उठे हैं। 

विज्ञापन
DRI seizes amphetamine worth ₹2.40 crore at Sonkatch toll plaza
बैग में छिपाकर रखा था ड्रग्स

विस्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के लिए बस और ट्रेन का इस्तेमाल किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। डीआरआई की भोपाल यूनिट ने एक बार फिर बस से करोड़ों रुपये की ड्रग्स तस्करी का खुलासा किया है। इस बार कार्रवाई देवास जिले के सोनकच्छ टोल प्लाजा पर की गई, जहां दिल्ली से बस में सफर कर रहे एक यात्री के लैपटॉप बैग से 3.016 किलोग्राम मादक पदार्थ एम्फेटामाइन बरामद हुई। आरोपी ने ड्रग्स को बैग में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त जगह में छिपा रखा था। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 2.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन

डीआरआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। नौ दिन के भीतर भोपाल में डीआरआई की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। 

खुफिया सूचना पर सोनकच्छ टोल प्लाजा पर घेराबंदी
डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल यूनिट को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि दिल्ली से बस के जरिए यात्रा कर रहा एक व्यक्ति अपने साथ प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने 17 नवंबर की सुबह देवास जिले के सोनकच्छ टोल प्लाजा पर निगरानी शुरू की। जैसे ही संदिग्ध बस वहां पहुंची, अधिकारियों ने चिन्हित यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के लैपटॉप बैग में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त जगह मिली। इसके अंदर भूरे रंग का एक पैकेट छिपाकर रखा गया था। पैकेट खोलने पर उसमें सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ मिला। इसका वजन 3.016 किलोग्राम पाया गया। अधिकारियों ने एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से जांच की, जिसमें पदार्थ के एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उत्तरप्रदेश से एमडी ड्रग लाकर भोपाल में खपाने वाली महिला गिरफ्तार, साथी को भी दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स कहां से लाई गई थी, पड़ताल कर रही डीआरआई
इसके बाद डीआरआई ने करीब 2.40 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के पीछे सक्रिय अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 


नौ नवंबर को घाना की महिला पकड़ी गई थी
इससे पहले 9 नवंबर को डीआरआई ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घाना की एक विदेशी महिला को 591 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 2.96 करोड़ रुपये आंकी गई थी। महिला चेन्नई से दिल्ली जा रही जीटी एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सफर कर रही थी। उसने कोकीन को अपने हैंडबैग में रखे हॉर्लिक्स के जार और एक बेलनाकार पैकेट में छिपा रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने 9 नवंबर की शाम भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया था। नौ दिन के भीतर भोपाल और आसपास के क्षेत्र में बस तथा ट्रेन से करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद होना नशे की तस्करी को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।

बंगलूरू का इंजीनियर भी ड्रग्स तस्करी में पकड़ा गया
दो दिन पूर्व ही भोपाल की गोविंदपुरा पुलिस ने बंगलूरू के एक मैकेनिकल इंजीनियर को 970 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है। वह पानी की बोतलनुमा थर्मस में छिपाकर मादक पदार्थ दिल्ली से बंगलूरू ले जा रहा था। उसे आईएसबीटी के पास वाहनों और अंतरराज्यीय यात्री बसों की जांच के दौरान पकड़ा गया। वह दिल्ली से नागपुर जा रही एक बस में सवार था। उसने बताया कि पैसों के लालच में ड्रग्स तस्करी के लिए कूरियर बॉय बना था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed