Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Manvendra Murder Accused Surrender Plea

मानवेंद्र हत्याकांड: आरोपी ने दिया आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र, एनकाउंटर की आशंका पर शातिर प्रदेश छोड़कर है फरार

Tue, 17 Nov 2026 10:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 17 Nov 2026 10:38 PM IST
सार

मानवेंद्र हत्याकांड के एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी डाल दी है। 11 नवंबर की रात को मानवेंद्र की घर के पास ही दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उसका दोस्त समीर भी घायल हो गया था तथा फुफेरा भाई बाल-बाल बचा था।

विज्ञापन
Manvendra Murder Accused Surrender Plea
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मानवेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। एनकाउंटर की आशंका पर शातिर प्रदेश छोड़कर फरार है। इनमें से एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी डाल दी है।

विज्ञापन


प्रकरण में सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख लगी है। पुलिस ने अब न्यायालय परिसर में भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है। गौरतलब है कि 11 नवंबर की रात को मानवेंद्र की घर के पास ही दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उसका दोस्त समीर भी घायल हो गया था तथा फुफेरा भाई बाल-बाल बचा था।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या व जानलेवा हमले में मौसा गीतेंद्र, खगेंद्र के बेटे कृष्णा व गोपाल तथा प्रवेश के बेटे कौशल व सुमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब आरोपी कौशल की ओर से सरेंडर के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके साथ ही सात दिनों से खाली हाथ बैठी पुलिस ने अब न्यायालय परिसर में आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी है। कौशल के सरेंडर के बाद अन्य आरोपियों के सरेंडर होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। आत्मसमर्पण के प्रयास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

Trending Videos

सर्विलांस से भी सफलता नहीं
आगरा के अलावा पुलिस मध्यप्रदेश, राजस्थान व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। सर्विलांस टीम भी इनकी लोकेशन तक नहीं पहुंच पा रही है। आरोपी मोबाइल, एटीएम या अन्य किसी डिजिटल प्रणाली का उपयोग नहीं कर रहे।

पहुंच रही पुलिस की जानकारी
पुलिस भले ही आरोपियों तक नहीं पहुंच रही, लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस की जानकारी आरोपियों तक पहुंच रही है। मध्यप्रदेश में शनिवार को दबिश के दौरान पुलिस आरोपियों के काफी करीब थी। एक तरह से गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी, लेकिन वे पुलिस के पहुंचने से चंद मिनट पहले भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed