फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने शराब से लदे कैंटर व इनोवा कार पकड़ी

पुलिस ने शराब से लदे कैंटर व इनोवा कार पकड़ी

Tue, 25 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शराब से लदे कैंटर व इनोवा कार पकड़ी
बागपत। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर शराब से लदे कैंटर और इनोवा कार पड़ी। दोनों वाहनों से 180 पेटियां शराब की बरामद हुई। कैंटर में साइकिल के स्पेयर पार्ट्स के नीचे शराब की पेटियां रखी थी। एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कैंटर चालक पुलिस के सामने से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया को सूचना मिली की कि हरियाणा से शराब की तस्करी कर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते कैंटर आ रहा है। पुलिस ने मवी कलां मिनी टोल के पास चेकिंग शुरू कर दी। कैंटर को रोक लिया। चालक पुलिस के सामने कैंटर से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें ऊपर की तरफ साइकिल के स्पेयर पार्ट्स लदे थे और उनके नीचे 150 पेटी शराब रखी थी। पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। कैंटर से साइकिल के स्पेयर पार्ट्स का बिल मिला। 11 लाख रुपये की कीमत के स्पेयर पार्ट्स के नीचे शराब लदी थी। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

वहीं यूपी-हरियाणा की निवाड़ा चौकी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब से लदी इनोवा कार पकड़ी। आरोपी संदीप निवासी बड़ौली थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह हरियाणा से शराब की तस्करी कर बड़ौत क्षेत्र में सप्लाई करता है। कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार भी चुका है। आरोपी कई साल से शराब तस्करी का काम कर रहा था। उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए है। एसआई भगवत स्वरूप ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed