बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास पुलिस ने पशु से लदे कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर में 12 पशु भूसे के तरह लाद रखे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं को उतारकर कैंटर को सीज कर दिया। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
शनिवार रात 12 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा की तरफ से कैंटर में कटान के लिए पशु लाए जा रहे है। पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर में 10 भैंस और दो भैंसे लदे हुए थे। कैंटर में चार पशु से अधिक नहीं ला सकते। लेकिन पशुओं को भूसे की तरह लाद रखा था। पुलिस ने पशुओं को सरूरपुर चौकी पर कैंटर से उतरवाया और कैंटर को सीज कर दिया। दो आरोपी नितिन निवासी गंगानगर राजस्थान, सलमान बुटराड़ा जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी राजस्थान के गंगानगर से पशु बेचने के लिए ला रहे थे। 10 जून को हरियाणा के हिसार में पुलिस ने पशुओं से लदे कैंटर को पकड़ लिया था। हिसार जिले के थाना सिविल लाइन में उनके खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा भी दर्ज है। थाना सिविल लाइन से कैंटर छुड़ाकर शामली जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।