फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवैध खनन करने में जुटे हैं बालू माफिया

अवैध खनन करने में जुटे हैं बालू माफिया

Sun, 16 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करने में जुटे हैं बालू माफिया
अवैध खनन करने में जुटे हैं खनन माफिया
विज्ञापन

फोटो नंबर 15केएआर 3
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद, सुभानपुर के जंगल में यमुना नदी में बालू माफिया पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोककर अवैध खनन करने में जुटे हैं। बालू माफिया रात्रि के समय जेसीबी मशीन द्वारा ट्रैक्टर, ट्रालियों को अवैध बालू से लादकर गाजियाबाद, बागपत आदि स्थानों पर बेचकर खासा मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन रात्रि में हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस प्रशासन अनजान बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बालू माफिया रात्रि के समय यमुना नदी का सीना चीरकर अवैध खनन कर खासा मुनाफा कमा रहे हैं। यह अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ट्राली पुलिस की आंखों के सामने से ही गुजर जाते है, लेकिन पुलिस अनजान बनी है। यमुना नदी में गहरे कुंड ेकरने से नदी में कई लोग समा चुके हैं। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद व सुभानपुर के अनेक ग्रामीण पुलिस प्रशासन से यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगवाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग का कहना है कि मामले की जांच कराकर खनन करने वाले माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed