{"_id":"5d0549318ebc3e50561929ca","slug":"15606274942-baraut-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ठग ने पुसार गांव के एक युवक को कृषि विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये लेकर नियुक्त पत्र दे दिया। जब वह विभाग मेें पत्र लेकर पहुंचा तो वहां नियुक्त पत्र को फर्जी बताया । इस मामले में पीड़ित ने थाना दोघट में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई।
उदयराज पुत्र हरपाल निवासी पुसार ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि उसकी जान पहचान निरपुड़ा गांव निवासी योगेश नामक युवक से थी। उसने कहा कि उसकी कृषि विभाग के अधिकारी से जान पहचान है। मै तुम्हारे बेटे ललित को नौकरी लगवा दूगां। इसमें तीन लाख रुपये खर्च होंगे। इस पर उसने कहा कि पहले डेढ़ लाख रुपये देने होंगे और नौकरी लगने के बाद डेढ़ लाख बाद में देने होंगे। उसने 12 अप्रैल 2018 को नौकरी का एक नियुक्त पत्र दिया और कहा कि बाकी डेढ़ लाख हमें दें तो बेटे की नौकरी पर चले जाने के बाद रुपये देंगे, जब उसका बेटा ललित नियुक्त पत्र लेकर संबंधित विभाग मेें गया तो उन्होंने नियुक्त पत्र को फर्जी बताया। जब उन्होंने रुपये देने वाले व्यक्ति से बातचीत की तो वह बहकाता रहा। इस मामले मेें दोघट थाने में मामला दर्ज किया, लेकिन पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसपी से हस्तक्षेप कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की।