फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोरी की बाईक पर अवैध शराब ले जाते युवक को दबोचा

चोरी की बाईक पर अवैध शराब ले जाते युवक को दबोचा

Sun, 16 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाईक पर अवैध शराब ले जाते युवक को दबोचा
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

कचहरी बागपत से चोरी हुई बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहे एक युवक को बिनौली पुलिस ने दरकावदा गांव के ईंट भट्ठे के पास से दबोचा है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर आरोपित को बागपत कोर्ट में पेश किया।

पकड़ा गया आरोपित युवक सौरभ पुत्र नरेंद्र निवासी फजलपुर है। जो शनिवार की सुबह बाइक पर हरियाणा मार्का अवैध शराब की एक पेटी लेकर जा रहा था। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची बिनौली थाना पुलिस ने उसे दरकावदा गांव के ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर उसे थाने ले आई। पुलिस द्वारा उससे की गई पूछताछ में उसने बाइक को बागपत कचहरी से चोरी करना स्वीकार किया। इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह ने बताया कि यह बाइक खुरशेद पुत्र वहीद निवासी कोताना की है। इसने कोतवाली बागपत में बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपित सौरभ आपराधिक घटनाओं में भी लिप्त है, इस पर बड़ौत थाने में फिरौती मांगना, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। बाइक बरामद होने की सूचना कोतवाली बागपत पुलिस को दे दी। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर उसे बागपत कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed