फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवकों ने बनाई युवती की सामूहिक दुष्कर्म की वीडियोए वायरल करने की धमकी दी

युवकों ने बनाई युवती की सामूहिक दुष्कर्म की वीडियोए वायरल करने की धमकी दी

Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने बनाई युवती की सामूहिक दुष्कर्म की वीडियोए वायरल करने की धमकी दी
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

खेकड़ा शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो बना दी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने मंगलवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा मांगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार शाम खेकड़ा शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंची और पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को सुबह के समय शहर में ही अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तभी रास्ते में चार युवकों ने उसको पकड़कर एक गाड़ी में डाल लिया और सुनसान मकान में ले गए। वहां उसको डराया धमकाया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। फिर चारों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपियों ने इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी और धमकी दी कि यदि उसने शोर मचाया तो वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। वह किसी को न बताने की बात कहकर किसी तरह उनके चंगुल से निकल आई और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक घटना के दौरान चारों युवकों के मोबाइल फोन में उसकी वीडियो रिकार्डिग है। चारों आरोपी उसकी बनाई गई वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं, ताकि उसका शोर बंद हो सके। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग अभी उसे अप्रत्यक्ष रूप से धमका रहे हैं। उससे दुष्कर्म के समय के कपडे़ मांग रहे है। ताकि पीड़ित का कोई मेडिकल ना करा सके। हालांकि कोतवाली पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed