फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केतीपुरा में मकान पर पथराव, दो महिला घायल

केतीपुरा में मकान पर पथराव, दो महिला घायल

Wed, 12 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
केतीपुरा में मकान पर पथराव, दो महिला घायल
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

शहर के केतीपुर मोहल्ला निवासी जाहिदा पत्नी वकील ने बताया कि सोमवार की में रात उसके परिवार का बच्चा सरफराज पड़ोसी की दीवार पर बैठा था। इसी को लेकर पड़ोसी से गाली गलौच शुरू कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पड़ोसी ने उनके मकान पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने कमरे में घुसकर जान बचाई। बाद में चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बचाव में आई उसकी बहन इसराना की पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। दोनों बहन घायल हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

दूसरी मारपीट कर घटना फैजपुर निनाना गांव में हुई। हरपाल और तिरस पाल का तेहरे भाई के साथ विवाद चल रहा है। तेहरे भाई ने दोनों को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। कुछ लोगों के आने के बाद हमले का आरोपी भाग गया। दोनों घायलों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed