{"_id":"5cfd5d5abdec2207097116be","slug":"156010837017-baghpat-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में कक्षा चार की छात्रा से छेडख़ानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत में कक्षा चार की छात्रा से छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अलीगढ़ की मासूम से हैवानियत और हत्या से लोगों के बीच नाराजगी है, लेकिन हैवान सुधरने के लिए तैयार नहीं है। बागपत शहर के सब्जी मंडी मार्ग पर कक्षा चार की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि छात्रा को जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की गई। छात्रा के शोर मचाए जाने पर आरोपी भाग निकला। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली नौ वर्षीय मासूम कक्षा चार में पढ़ती है। छात्रा की मां ब्यूटी पार्लर संचालिका है। रविवार शाम छात्रा सब्जी मंडी मार्ग से होते हुए अपनी मां के पास ब्यूटी पार्लर पर जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह आते ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया। इस बी छात्रा ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी युवक भाग निकला। युवक के भाग जाने के बाद छात्रा बदहवास हालत में अपनी मां के पास पहुंची और उसे पूरे प्रकरण से अवगत कराया। मासूम के परिजन कोतवाली पहुंचे और प्रकरण में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का पता लगाया जा रहा है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
कहां है एंटी रोमियो स्कवॉयड, यह पहली घटना नहीं
बागपत। सरे राह चलते हुए छात्राओं से छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यमुना इंटर कॉलेज के पास आठ साल की बच्ची से एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। पुलिस का दावा है कि प्रत्येक थाने में एक एंटी रोमियो स्कवायड है, लेकिन बाजारों में स्कवायड कहीं दिखाई नहीं देता, जिस कारण छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है।