{"_id":"5cfc0ebabdec220774415974","slug":"1560022707141-25-baghpat-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े दो गैस एजेंसियों से 1.25 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े दो गैस एजेंसियों से 1.25 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को दिन दहाड़े गढ़ी कलंजरी और गढ़ी नवादा में गैस एजेंसियों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बाइकर्र्स हथियारों के बल पर दोनों एजेंसियों से 1.25 लाख की नगदी लूटकर भाग निकले। जिले में दो गैस एजेंसियों में लूटपाट होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चांदीनगर और खेकड़ा थाना पुलिस ने जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एएसपी ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया। एजेंसी संचालकों ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की तहरीर दी।
घिटौरा गांव निवासी विनोद पुत्र गोपी चंद की गढ़ी कलंजरी-घारीपुर मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी है। शनिवार को एजेंसी परिसर में रटौल गांव निवासी राहुल, घिटौरा निवासी हरेंद्र, रोहित, चिंटू, कुलदीप आदि कर्मचारी बैठे थे। राहुल ने बताया कि वह सप्लाई करने के बाद दोपहर डेढ़ बजे के लगभग एजेंसी का कमरा बंद कर खाना खा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक एजेंसी में आए। इनमें से एक युवक मुंह पर कपड़े लपेटे था। युवकों ने कहा कि वे नवादा गांव से आए हैं। इनके यहां दस जून की शादी है। गैस सिलेंडर बुक कराने हैं। उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा। कर्मचारियों ने दरवाजा खोल दिया। तीन युवकों ने अंदर घुसते ही सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया और काउंटर से एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के चले जाने के बाद कर्मचारियों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
थाना पुलिस ने घटना स्थल पर जानकारी लेने में जुटी हुई थी कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने गढ़ी नवादा-फुलेरा मार्ग स्थित जवाहर गैस एजेंसी पर धावा बोल दिया। बदमाश उक्त एजेंसी परिसर में गढ़ी नवादा निवासी विजय, लख्खी, भूपेंद्र, राकेश को बंधक बनाकर 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। जिले में दिन दहाड़े दो गैस एजेंसियों में लूटपाट होने की सूचना से पुलिस महकमे के अफसरों में हड़कंप मच गया। चांदीनगर और खेकड़ा थाना पुलिस ने जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एएसपी रण विजय सिंह ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। गैस एजेंसियों के कर्मचारियों से पूछताछ की। गैस एजेंसी संचालकों ने बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि दो गैस एजेंसियों पर लूट हुई है। पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। एक बदमाश को पहचान लिया गया है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
योजनाबद्ध तरीके से की लूट की घटना
चांदीनगर। पुलिस ने बताया कि दो गैस एजेंसियों पर बदमाशों ने योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश पूरी तैयारी से आए। लूटपाट करने के बाद बाइक से फरार हो गए। लूटपाट करने वाले बदमाश 18 से 20 साल की उम्र के बताए गए हैं।
नकाबपोश बदमाश हो सकता है लूट का मास्टर माइंड
चांदीनगर। पुलिस ने बताया गैस एजेंसियों पर तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए था। पुलिस ने बताया कि नकाबपोश बदमाश आसपास के गांव का ही रहने वाला है। दो बदमाश बाहर के हैं। नकाबपोश बदमाश ने पहचान छुपाने के लिए कपड़ा लपेटा हुआ था। वह लूटपाट की घटनाओं का मास्टर माइंड हो सकता है।
लूट ने पुलिस सुरक्षा की खोल दी पोल
चांदीनगर। क्षेत्र में दो गैस एजेंसियों में दिन दहाड़े हुई लूटपाट की घटनाओं ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी। पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में फेल हो गई है। बदमाश दिन दहाड़े लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दे गए। घटना के बाद से गैस एजेंसी संचालकों में भय व्याप्त है। उनका कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।