फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक को गोली मारने वाले चार युवकों पर मुकदमा दर्ज

युवक को गोली मारने वाले चार युवकों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवक को गोली मारने वाले चार युवकों पर मुकदमा दर्ज
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद आरोपी चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी आसिफ को 19 मई की रात में लेनदेन के विवाद में गोली मारी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हुआ। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई । इस वारदात के 20 दिन बाद पुलिस ने आरोपी रिहान, नदीम, इस्तियाक, यामीन निवासी केतीपुरा मोहल्ला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed