फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूसरे दिन तीन पाली में हुई बीटीसी की परीक्षा, 47 रहे अनुपस्थित

दूसरे दिन तीन पाली में हुई बीटीसी की परीक्षा, 47 रहे अनुपस्थित

Sun, 09 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन तीन पाली में हुई बीटीसी की परीक्षा, 47 रहे अनुपस्थित
बागपत। बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। चारों केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा हुई। 2753 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सें 47 अनुपस्थित रहे। उड़न दस्ते ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा हुई।
विज्ञापन

बीटीसी के परीक्षा प्रभारी जसवेंद्र सिंह ने बताया कि बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन चार केंद्र पर तीन पाली में हुई। 2753 परीक्षार्थी इसके लिए पंजीकृत हुए थे। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तीन पाली में 454 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। तीनों पाली में चार अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में 540 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाली में 532 उपस्थित रहे ओर आठ अनुपस्थित। खेकड़ा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 390 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 382 उपस्थित रहे और आठ अनुपस्थित। द्वितीय पाली में पंजीकृत 448 में से 435 उपस्थित और 13 अनुपस्थित रहे, तृतीय पाली में 415 में से 404 उपस्थित ओर 11 अनुपस्थित रहे। सरूरपुर कलां इंटरमीडिएट कॉलेज में 506 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 503 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित। तीनों पाली में इतने ही छात्र अनुपस्थित रहे। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। संचल दल ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सभी जगह नकलविहीन परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed