फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रवीण की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा, बावली में तनाव

प्रवीण की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा, बावली में तनाव

Fri, 07 Jun 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा, बावली में तनाव
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव के प्रवीण की हत्या में तीन नामजद समेत पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पर पथराव व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 15 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति को देखकर पुलिस फोर्स तैनात है। घायल दो बदमाशों को मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। बृहस्पतिवार को शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव में पहुंचा। परिजनों ने सुरक्षा दिलाने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बावली गांव की पट्टी देशू निवासी प्रवीण (28) पुत्र धर्मपाल प्रजापति और सचिन कश्यप पुत्र सुभाष भट्ठे से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। रात में नौ बजे गांव में बैंक के सामने गली में आदित्य उर्फ गोलू पुत्र हरेंद्र निवासी पट्टी कटगड़ रूस्तमपुर, सौरव उर्फ लोटी पुत्र हरपाल निवासी पट्टी गोपी बावली, हवा सिंह पुत्र प्रहलाद निवासी पट्टी मोहलू व दो अज्ञात युवक रास्ते में खड़े हुए हवाई फायरिंग कर रहे थे। प्रवीण और सचिन ने उन्हें फायरिंग करने से मना तो बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने बदमाशों को घेर दिया। इस दौरान हवा सिंह व दो अन्य बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। लोगों ने आदित्य उर्फ गोलू और सौरभ को पकड़ कर जमकर पीटा। पुलिस जब दोनों बदमाशों को बचाकर ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने छतों से पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस टीम किसी तरह जान बचाकर घायल दोनों बदमाशों को सीएचसी लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहीं परिजन घायल प्रवीन और सचिन को बड़ौैत के निजी अस्पताल से मेरठ अस्पताल ले गए। मेरठ स्थित आनंद अस्पताल में प्रवीण ने दम तोड़ दिया। मृतक प्रवीण के पिता धर्मपाल ने आदित्य उर्फ गोलू, सौरव, हवा सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस जीप के चालक एंपिल ने पुलिस फोर्स पर पथराव व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 10-15 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा कराया। बृहस्पतिवार को शाम के समय मृतक प्रवीण का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा दिलाने एवं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि घायल दोनों बदमाश का इलाज चल रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने दबिशें दी, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में ग्रामीणों ने उठा लिए पत्थर
बड़ौत। बावली गांव में बुधवार की रात में जिस समय पुलिस पहुंची, उस समय ग्रामीण दोनों बदमाशों की पत्थरों से पिटाई कर रहे थे। हत्या से ग्रामीणों के बीच बेहद गुस्सा था। यदि पुलिस कुछ देर बाद पहुंचती तो दोनों बदमाश ग्रामीणों के हाथों मारे जाते। दोनों का मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों में मचा कोहराम
बड़ौत। मृतक प्रवीण की हत्या के बाद उसकी पत्नी नीटो, मां रघुवीरी, बहन रीना व परिवार की महिलाओं का रोते बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें प्रियंाशी (8), प्रिंस (5), देवांश नौ माह के हैं। मृतक प्रवीण भट्ठे पर मजदूरी करता था।

करनी थी दूसरे युवक की हत्या
बड़ौत। बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पांचों बदमाश बुधवार की रात में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। उन्हें गांव के ही एक युवक की हत्या करनी थी, लेकिन मृतक प्रवीण और घायल सचिन बिना वजह उनका निशाना बन गए।

पथराव होते ही उलटे पांव दौड़ पड़ी पुलिस
बड़ौत। बावली गांव में प्रवीण की हत्या के बाद दो बदमाशों को बंधक बनाकर पीट रहे ग्रामीणों के गुस्से का सामना पुलिस को भी करना पड़ा। पुलिस जब दोनों बदमाशों को ग्रामीणों से बचाकर ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने मकानों की छत से पुलिस पर पथराव कर दिया। बड़े-बड़े पथराव छत से पुलिस पर फेंके। एएसपी रण विजय सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस आधी अधूरी तैयारी से घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को यह अंदाजा नहीं था कि ग्रामीण पथराव कर देंगे। एएसपी बाल-बाल बचे। बाद में कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

प्रवीण की हत्या, परिवार को जान का खतरा
बड़ौत। बावली गांव में बृहस्पतिवार शाम मृतक प्रवीण का शव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही महिलाओं में कोहराम मचा गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखकर सीओ रामानंद कुशवाहा, तहसीलदार प्रमोद कुमार, बड़ौत कोतवाल आरके सिंह, छपरौली, दोघट, रमाला, पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात रहा। परिजनों ने आर्थिक सहायता, सुरक्षा दिलाने और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महावतपुर गांव के प्रधान अजय, बावली के प्रधान ओमबीर, पुलिस अधिकारी व गणमान्य लोगों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। इस के बाद परिजन संतुष्ट हो गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


हप्पू गैंग के सक्रिय सदस्य है आदित्य व सौरव
बड़ौत। पुलिस ने बताया कि बावली गांव के बदमाश आदित्य उर्फ गोलू और सौरभ उर्फ लोटी एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं। आदित्य ने बड़ौत में पेट्रोल पंप मालिक धीरज उज्ज्वल से हप्पू के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। पेट्रोल पंप पर फायरिंग भी की थी। बड़ौत में हैवल्स शोरूम में लूटपाट व कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों बदमाशों को उठाकर पूछताछ भी की थी। आदित्य ने नाम कमाने के लिए शोरूम की घटना को झूठा कबूल भी कर लिया था। पुलिस का कहना है कि वह पश्चिमी यूपी के अपराध जगत में नाम कमाना चाहता है। बगैर किसी वजह के प्रवीण व सचिन को गोली मार दी। दोनों बदमाशों का गांव में खौफ है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सभी बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके मददगारों की भी तलाश की जा रही है। बदमाशों के संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed