{"_id":"5cf81938bdec22077268b68d","slug":"15597632517-baghpat-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला में जंगली सूकर का शिकार, पिता-पुत्र पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रमाला में जंगली सूकर का शिकार, पिता-पुत्र पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला और ककड़ीपुर गांव के जंगल में शिकारियों ने धारदार हथियारों से काटकर जंगली सूकर का शिकार किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। शिकायत होने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई। डिप्टी रेंजर बड़ौत मौके पर पहुंचे। आरोपी पिता और पुत्र एवं चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ककड़ीपुर पुलिस चौकी के निकट शिकारियों ने जंगली सूकर को घेर लिया। शिकार देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घेराबंदी के बाद गन्ने के खेत में सूकर को पकड़ लिया और धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस बीच राहगीरों ने वन विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी। डिप्टी रेंजर बड़ौत छत्रपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि रमाला निवासी सनस और उसके बेटे और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बर्बरता के साथ सूकर का शिकार किया।