{"_id":"5cf6cd5bbdec22074b0aab0a","slug":"15596782946-kahkra-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं ने फंदे पर झूलकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो विवाहिताओं ने फंदे पर झूलकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। शहर निवासी एक विवाहिता ने गृह कलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के एक गांव में भी एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
शहर निवासी एक युवक की शादी बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ एक वर्ष पूर्व हुई । वह राजस्थान के एक शहर में नौकरी करता है। शादी के बाद से ही वह पत्नी को अपने साथ नौकरी वाले स्थान पर ही लेकर रह रहा था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। कई बार मायके व ससुराल वाले परिजनों ने दोनों में सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। विवाहिता ने मायके वालों से कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रह सकती। सोमवार की देर रात्रि विवाहिता ने मकान के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर जब पति कमरे में गया तो घटना का पता चला। उसने परिजनों व ससुरालियों को सूचना दी। सूचना मिलते पर दोनों परिवारों के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। विवाहिता के मायके वालों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतका के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ पुत्री की हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसके अलावा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह चार बजे महिला ने मकान के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी 15 वर्ष पूर्व खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। मृतका का पति व अन्य परिजन बाहर किसी काम से गए हुए थे। सुबह होने पर मृतका के बच्चों ने मां का शव फांदी के फंदे पर लटका देखा तो रोते बिलखते बच्चों ने मां की मौत की सूचना अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही मृतका का पति व अन्य परिजन एवं मायके वाले भी पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर पुत्री को फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ राजीव प्रताप सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।