{"_id":"5cf6cc92bdec220769795b21","slug":"155967809318-baghpat-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने पांची में कपड़े की दुकान में आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वों ने पांची में कपड़े की दुकान में आग लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
पांची गांव में असामाजिक तत्वों ने कपड़े की दुकान में आग लगा दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तीन लाख रुपये का सामान जल गया। इस दौरान ग्रामीणों को दुकान के पास पेट्रोल की खाली कैन पड़ी मिली। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
पांची गांव निवासी नासिर पुत्र अयूब ने बताया कि गांव में बस स्टैंड पर उसकी कपड़े की दुकान है। सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया । मंगलवार की सुबह छह बजे ग्रामीणों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन लाख रुपये का सामान जल गया। असामाजिक तत्व ने दुकान में पेट्रोल छिड़कर आग लगाई। ग्रामीणों को दुकान के पास खाली पेट्रोल की कैन पड़ी मिली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।