{"_id":"5cf57652bdec2207881288d9","slug":"155959047814-kahkra-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगी, एक व्यक्ति झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेकड़ा में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगी, एक व्यक्ति झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शहर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप अचानक निकलने से आग लग गई। आस पड़ोस के लोगों ने बालू एवं पानी डालकर आग बुझाई। आग बुझाते समय एक व्यक्ति झुलस गया। परिजनों ने झुलसे व्यक्ति का चिकित्सक से इलाज कराया।
खेकड़ा शहर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी अनिल शर्मा की पुत्री सोमवार को सुबह के समय करीब सात बजे रसोई में गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर का पाइप निकल गया और गैस लीकेज होकर आग लग गई। आग लगने पर युवती शोर मचाते हुए मकान के बाहर की तरफ दौड़ पड़ी। मकान में गैस सिलेंडर से आग लगने का पता लगते ही परिजन और मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने अथक प्रयास कर बालू आदि डाल कर आग को किसी तरह काबू कर बुझाया, लेकिन तब तक रसोई में रखा करीब पांच हजार रुपये कीमत का सामान जल चुका था। साथ ही आग बुझाने के चलते मकान मालिक अनिल शर्मा के हाथ भी झुलस गए। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग में झुलसे अनिल शर्मा को परिजनों ने शहर के निजी चिकित्सक से इलाज कराया।