{"_id":"5cf4278dbdec22078a1fd924","slug":"155950477820-baghpat-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने तीन युवकों को तमंचे के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस ने तीन युवकों को तमंचे के साथ पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
यातायात पुलिस ने राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को तमंचे के साथ पकड़ लिया। तीनों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवकों ने बताया कि शामली में फुफेरे भाई की शादी में हर्ष फायरिंग करने के लिए तमंचा ले जा रहे थे।
रविवार को यातायात पुलिस के दरोगा सुरेंद्र सिंह व हैड कांस्टेबल मदन शहर में राष्ट्रवंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी समय बाइक पर सवार होकर तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। तीनों से पूछताछ की जा रही है। युवकों ने बताया कि वे मीतली गांव के रहने वाले है। शामली में फुफेरे भाई की शादी थी। शादी में हर्ष फायरिंग करने के लिए तमंचा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।