फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम में 29 कर्मचारी के निलंबन के बाद मचा हड़कंप

विद्युत निगम में 29 कर्मचारी के निलंबन के बाद मचा हड़कंप

Sat, 01 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम में 29 कर्मचारी के निलंबन के बाद मचा हड़कंप
विद्युत निगम में 29 कर्मचारी के निलंबन से मचा हड़कंप
विज्ञापन

बागपत। विद्युत निगम में पकड़े गए करोड़ों के घोटाले में एमडी द्वारा 29 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के बाद विद्युत निगम में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारी आरोपियों से पूछताछ करेंगे। निलंबित किए गए कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।
अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने यमुना रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के तत्कालीन लिपिक सुरेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र बागपत के मुख्य खजांची राजीव कुमार गौड, विद्युत उपकेन्द्र बागपत के तत्कालीन उपखंड अधिकारी विकल्प महेश, तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी ईशपाल, सहारनपुर जनपद के नुकुड़ में तैनात अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह के खिलाफ 1.44 करोड़ रूपये गबन करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के एमडी ने पांचों आरोपियों को निलंबित कर दिया था। आरोपी लिपिक का रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तक 3.60 करोड़ रूपये का घोटाला पकड़ा जा चुका है। घोटाले की धनराशि पर 1.50 करोड़ का ब्याज बैठता है। इसकी वसूली की जाएगी। एमडी द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद एमडी मेरठ ने विद्युत निगम के 29 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी घोटाले के समय बागपत में तैनात थे। निलंबन की कार्रवाई होने पर विद्युत निगम में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ जांच बैठ गई है। आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि सभी से उच्चाधिकारी पूछताछ करेंगे। उनका संपत्ति की भी जांच होगी। गहराई से जांच की जा रही है। और भी घोटाला पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed